Bihar Election-Live : results.eci.gov.in: बिहार विधानसभा चुनाव में मतदान और एग्जिट पोल के बाद फैसले की अंतिम घड़ी आ गई है। सभी सीटों पर मतगणना शुरू हो चुकी है। 243 में से 122 सीटों पर जिसका कब्जा होगा, वो बिहार की सत्ता संभालेगा। रिकॉर्ड मतदान ने इस चुनावी मुकाबले को और रोचक बना दिया है।
Bihar Chunav Result 2025 LIVE: बिहार चुनाव के शुरुआती रुझानों में सत्तारूढ़ गठबंधन एनडीए 100 से ज्यादा सीटों पर बढ़त हासिल कर चुका है। वहीं, महागठबंधन 56 पर आगे है। खास बात है कि प्रशांत किशोर की जन सुराज भी 4 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। राज्य की 243 विधानसभा सीटों पर मुख्य मुकाबला सत्तारूढ़ NDA यानी राष्ट्रीय लोकतांत्रिक गठबंधन और महागठबंधन के बीच है। एनडीए के प्रमुख दलों में जनता दल यूनाइटेड (JDU), भारतीय जनता पार्टी (BJP), लोक जनशक्ति पार्टी (LJP) और हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा (HAM) शामिल हैं। वहीं, महागठबंधन में राष्ट्रीय जनता दल (RJD), कांग्रेस, विकासशील इंसान पार्टी (VIP), वाम दल और इंडियन इंक्लूसिव पार्टी (IIP) हैं।
एग्जिट पोल एनडीए के पक्ष में
दूसरे चरण के मतदान के बाद जारी अधिकांश एग्जिट पोल राज्य में एनडीए सरकार की वापसी के संकेत दे रहे हैं। वहीं, कम से कम दो एग्जिट पोल ऐसे हैं जो कांटे की टक्कर बता रहे हैं। खास बात है कि इन एग्जिट पोल के आंकड़ों को मानें तो राज्य में प्रशांत किशोर की अगुवाई वाली जन सुराज पार्टी का डेब्यू काफी कमजोर रहा है। वहीं, असदुद्दीन ओवैसी की अगुवाई वाली ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन सीमांचल क्षेत्र में भी कमजोर प्रदर्शन करती नजर आ रही है। हालांकि, अंतिम नतीजे आना बाकी हैं।
લાઈવ જોવા માટે નીચે નિ કોઈપણ લીંક ક્લિક કરો :
ZEE NEWS LIVE :
AAJ TAK LIVE :
Bihar Chunav Result 2025 LIVE: एनडीए ने पार किया रुझानों में बहुमत का आंकड़ा
Bihar Chunav Result 2025 LIVE: सत्तारूढ़ एनडीए ने रुझानों में बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है। गठबंधन 149 सीटों पर आगे चल रहा है। जबकि, 243 सीटों वाली बिहार विधानसभा में जीत के लिए 122 सीटों की जरूरत है। वहीं, महागठबंधन को 72 सीटों पर बढ़त हासिल है। इधर, जनसुराज 3 और अन्य 6 पर आगे हैं। भाजपा और आरजेडी के बीच मुकबला कांटे की टक्कर का चल रहा है।
Bihar Chunav Result 2025 LIVE: अप्पू और पप्पू बिना सोचे-समझे उन्माद का माहौल फैलाते हैं- विजय कुमार सिन्हा
Bihar Chunav Result 2025 LIVE: उपमुख्यमंत्री और लखीसराय सीट से भाजपा उम्मीदवार विजय कुमार सिन्हा ने कहा, “जिसका अनुमान था, वही अब नतीजों में बदल रहा है। बिहार की जनता ने मोदी और नीतीश कुमार पर जो भरोसा जताया है, वह देश को नई दिशा देगा। अप्पू और पप्पू बिना सोचे-समझे उन्माद का माहौल फैलाते हैं, इसलिए कोई उनकी बातों को गंभीरता से नहीं लेता। हमारे नतीजे एग्जिट पोल से भी बेहतर होंगे।”
નોકરી અને યોજના ના સમાચાર જાણવા માટે અહી ક્લિક કરો : CLICK HERE
Dr. Paresh Bhatt is a seasoned HR professional with over 10 years of experience in human resources, specializing in talent acquisition, employee engagement, and organizational development. Passionate about fostering positive workplace cultures, Paresh delivers strategic HR solutions to drive business success.